LATEST NEWS

सुप्रसिद्ध रामगढ़ झूला महोत्सव में टीपू छैला की होगी प्रस्तुति

टीपू छैला
News Image

Post Views : 76

Ashok | 06 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा (दौसा)।
हर वर्ष की तरह इस बार भी सुप्रसिद्ध रामगढ़ झूला महोत्सव रक्षाबंधन की रात्रि से शुरू होकर अगले दिन तक पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक मंच पर लोकप्रिय हास्य कलाकार टीपू छैला अपनी कॉमेडी और लोक शैली में प्रस्तुति देंगे।

ग्रामीण परिवेश, मीणावाटी गीतों और हास्य-व्यंग्य से सजी उनकी प्रस्तुति महोत्सव में आए हजारों दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक लोकधुनों, राजोटी ढांचा गीतों और सांस्कृतिक रंगों के साथ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

Related News