LATEST NEWS

अद्वैत आश्रम कोसी बड़ी पर 13 अगस्त को प्रेमानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर महा भंडारा, आज रात्रि महा जागरण

Ashram
News Image

Post Views : 67

Ashok rajlokmedia | 11 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा तहसील मुख्यालय स्थित अद्वैत आश्रम, कोसी बड़ी पर हर वर्ष की भाति इस बार भी 13 अगस्त को श्री श्री 1008 श्री प्रेमानंद जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि बिल्व पत्र समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल महा भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से पुवा-दाल की पंगत प्रसादी परोसी जाएगी।
आश्रम के सेवकों और ग्रामवासियों ने बताया कि भंडारे के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आज रात्रि को भव्य महा जागरण
पुण्यतिथि से एक दिन पूर्व, आज रात नित्यानंद जी महाराज के सानिध्य में भव्य महा जागरण होगा। इसमें भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। भक्त मंडल के गायकों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। महा जागरण का आरंभ रात 9 बजे से होगा और भोर तक भक्ति की गूंज बनी रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने का आह्वान किया है।

Related News