हेडमास्टर की अश्लील हरकत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
आठवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया।
Post Views : 40
Crime | 28 Aug 2025
दौसा पापड़दा थाना क्षेत्र जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को हेडमास्टर द्वारा आठवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। घटना से डरी सहमी बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। मामला सामने आते ही गांव की महिलाएँ स्कूल पहुँचीं और आरोपी हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी।
गुस्साई महिलाओं ने हेडमास्टर पर चप्पल और जूतों की बौछार कर दी और कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और हेडमास्टर को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची और परिवार को दूसरे गाँव के एक सरकारी स्कूल में ले जाकर बयान दर्ज किए। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
डीएसपी चारूल गुप्ता भी मौके पर पहुँचीं और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए