रामगढ़ पचवारा में सफाई कर्मचारी ने पहन रखी गहलोत वाली टी-शर्ट, बीजेपी राज में भी दिखा गहलोत का असर!
“सरकार भले बदल जाए, लेकिन गहलोत की टी-शर्ट अब भी हिट है।”
Post Views : 55
Khash | 30 Aug 2025
रामगढ़ पचवारा, 30 अगस्त।
नगरपालिका क्षेत्र में शनिवार सुबह बस स्टैंड के पास सफाई व्यवस्था के तहत कर्मचारी सड़क की सफाई करता नजर आया। खास बात यह रही कि सफाई के दौरान कर्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो व "फिट राजस्थान – हिट राजस्थान" लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी।
लोगों ने यह नजारा देखकर मजाकिया अंदाज में कहा – "भले ही प्रदेश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की वर्दी पर आज भी गहलोत याद किए जा रहे हैं।"
यह फोटो देखते ही देखते क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोगों ने इसे महज संयोग बताया तो कुछ का कहना था कि सरकारी योजनाओं और प्रचार सामग्रियों की छाप लंबे समय तक लोगों की वेशभूषा और दैनिक जीवन में नजर आती रहती है।
यह तस्वीर 30 अगस्त 2025, शनिवार को नगरपालिका रामगढ़ पचवारा बस स्टैंड के पास की खिंची हुई है