LATEST NEWS

लालसोट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 54 जनों का सम्मान

अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह
News Image

Post Views : 84

Political | 15 Aug 2025

लालसोट। उपखंड मुख्यालय लालसोट में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में विधायक रामबिलास मीणा एवं उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के बाद विधायक और एसडीएम ने मार्च पास्ट की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। स्काउट-गाइड व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट, सामूहिक व्यायाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 54 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

विधायक रामबिलास मीणा ने संबोधन में क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी "आन, बान और शान" का प्रतीक है। उन्होंने देश की सेना के शौर्य और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना ने हमेशा दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में ऊंची हुई है।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, डिप्टी एसपी दिलीप मीणा, नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, आयुक्त नवरत्न शर्मा, तहसीलदार अमितेश कुमार मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

@Rajlokmedia | रिपोर्ट: ashok

Related News