डोब राजकीय विद्यालय में नए कक्षों, पुस्तकालय व सुरक्षा दीवार का लोकार्पण
डोब में 2 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय एवं सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया गया।
Post Views : 72
Political | 23 Aug 2025
लालसोट विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डोब में 2 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय एवं सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने कहा कि शिक्षा ही विकास की सबसे बड़ी नींव है। बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए कक्षों और पुस्तकालय से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधा और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कौशल्या मीणा, प्रधान पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा, श्री नारायण मीणा जिला परिषद सदस्य, तथा श्रीमती मनीषा मीणा पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बच्ची देवी सरपंच ग्राम पंचायत डोब ने की।
अतिथियों ने विद्यालय के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया और विद्यालय के सतत विकास के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related News
डूंगरपुर (लालसोट) में 350 करोड़ की ईरसदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास
Political
04 Aug 2025
आंगनबाड़ी बहनों को रक्षाबंधन पर राज्य सरकार का उपहार — ₹501 की राखी सौगात व रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा
Political
05 Aug 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण
Political
15 Aug 2025
लालसोट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 54 जनों का सम्मान
Political
15 Aug 2025