लालसोट विधायक ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हालचाल
अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Post Views : 152
Political | 26 Aug 2025
लालसोट, 26 अगस्त।
लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय लालसोट का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर से लेकर सभी वार्डों का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक मीणा ने डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ से उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, वार्डों की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
विधायक मीणा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related News
डूंगरपुर (लालसोट) में 350 करोड़ की ईरसदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास
Political
04 Aug 2025
आंगनबाड़ी बहनों को रक्षाबंधन पर राज्य सरकार का उपहार — ₹501 की राखी सौगात व रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा
Political
05 Aug 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण
Political
15 Aug 2025
लालसोट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 54 जनों का सम्मान
Political
15 Aug 2025