LATEST NEWS

गांव चलो अभियान : शिविरों से मिलेगा ग्रामीणों को सीधा लाभ

प्री-शिविर लगाकर पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा
News Image

Post Views : 111

Political | 06 Sep 2025

दौसा। जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि गांव चलो अभियान 18 सितम्बर से शुरू होगा। इसके तहत हर पंचायत समिति की दो-दो ग्राम पंचायतों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगाए जाएंगे। प्री-शिविर लगाकर पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शिविरों में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, मंगला पशु बीमा योजना, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का सर्वे, स्वामित्व योजना के पट्टे, बिजली खंभों की मरम्मत तथा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की केवाईसी व आधार सीडिंग जैसे कार्य प्राथमिकता से होंगे।

देथा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए अभियान की तैयारी पूरी गंभीरता से करें।

Related News