लालसोट में 1551 कलशों की भव्य यात्रा, शिवभक्ति में डूबा शहर
lalsoat-1551-gangajal-kalash-yatra-shivbhakti
Post Views : 92
Other rajlokmedia | 08 Aug 2025
लालसोट राजलोक मीडिया । शुक्रवार को श्री घोटेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक हेतु हरिद्वार से लाए गए गंगाजल के 1551 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर का माहौल शिवमय हो गया और चारों ओर “बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित जीवंत झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शहर के कई गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्तिभाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्तिभाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
Related News
नरेश मीणा की न्यायिक अभिरक्षा अवधि 22 अगस्त तक बढ़ाई
Other rajlokmedia
08 Aug 2025
रामगढ़ पचवारा झूला महोत्सव का भव्य समापन, पचवारा बनाम राजोटी ढांचा टक्कर रहा आकर्षण का केंद्र
Other rajlokmedia
10 Aug 2025
सेवा और भक्ति का संगम: अद्वैत आश्रम में भव्य भंडारा सम्पन्न प्रेमानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ
Other rajlokmedia
13 Aug 2025