LATEST NEWS

सेवा और भक्ति का संगम: अद्वैत आश्रम में भव्य भंडारा सम्पन्न प्रेमानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ

Kosibadi_ashram
News Image

Post Views : 116

Other rajlokmedia | 13 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा। तहसील मुख्यालय स्थित अद्वैत आश्रम, कोसी बड़ी में आज गुरु-भक्ति और सेवा भावना का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री प्रेमानंद जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन जगतगुरु श्री श्री 1008 श्री नित्यानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ।

आश्रम प्रबंधन और सेवक तेजाराम सैनी चारणवास ने बताया कि करीब 20,000 श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी का लाभ लिया। भंडारे के लिए लगभग 50 मन आटे के पोहे और 12 मन दाल से प्रसादी तैयार की गई थी।

आयोजन में आसपास के 15 गांवों के लोगों ने सेवा भाव से योगदान दिया। श्रद्धालु सुबह से ही बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचते रहे और गुरु महाराज के आशीर्वाद के साथ प्रसादी ग्रहण की।

सेवकों ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। आश्रम समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया

Related News