रामगढ़ पचवारा झूला महोत्सव का भव्य समापन, पचवारा बनाम राजोटी ढांचा टक्कर रहा आकर्षण का केंद्र
jhula_pachwara
Post Views : 78
Other rajlokmedia | 10 Aug 2025
रामगढ़ पचवारा राजलोकमीडिया 10 अगस्त 2025
क्षेत्र के चर्चित रामगढ़ पचवारा झूला महोत्सव का समापन उत्साह, जोश और अपार भीड़ के साथ हुआ। बीती रात से ही महोत्सव में धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक रंगत का अनोखा संगम देखने को मिला।
मीनावाटी कलाकारों की प्रस्तुति
महोत्सव में दोनों ग्रुप — राजोटी और पचवारा — के चर्चित गायक-कलाकारों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राजोटी ग्रुप से — छोटेलाल, रामजीलाल बाढ़, पांचू राम चाकसू, ताराचंद चैनपुरा, कजोड़ भाल, रामू कुशालपुर आदि
पचवारा ग्रुप से — विष्णु मीणा पिपली पातलवास, मुकेश थूनिया, हेमराज चांदा, गौरी शंकर आदि
इन कलाकारों के मीनावटी गीत ढांचा टक्कर से महोत्सव में माहौल बना दिया
रात्रि में बस स्टैंड पर हुई ढांचा टक्कर महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रही। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक पहचान और कलात्मक अंदाज़ से दर्शकों को रोमांचित किया। तालियों और जयकारों की गूंज से पूरा पचवारा माहौल में डूब गया।
दूसरे दिन भी पचवारा और राजोटी के बीच दिनभर व्यंग्य बाण और कलात्मक टक्कर का सिलसिला जारी रहा। मुकाबला लगभग बराबरी का रहा, हालांकि स्थानीय युवाओं ने पचवारा ग्रुप के मुकेश थूनिया की प्रस्तुति को अपनी जीत मानते हुए जमकर उत्साह मनाया।
शांति और भाईचारे का संदेश
इस बार झूला महोत्सव में भीड़ का रिकॉर्ड टूटा। हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद माहौल शांतिपूर्ण और भाईचारे से भरा रहा। यह चर्चा का विषय बना कि इतनी भीड़ में भी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और सभी ने आपसी सौहार्द का उदाहरण पेश किया।
धार्मिक आस्था का केंद्र
मुख्य बाजार में सीताराम जी मंदिर में विशेष झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर धार्मिक आस्था प्रकट की और महोत्सव के धार्मिक महत्व को भी बढ़ाया।
राज लोक मीडिया

Related News
लालसोट में 1551 कलशों की भव्य यात्रा, शिवभक्ति में डूबा शहर
Other rajlokmedia
08 Aug 2025
नरेश मीणा की न्यायिक अभिरक्षा अवधि 22 अगस्त तक बढ़ाई
Other rajlokmedia
08 Aug 2025
सेवा और भक्ति का संगम: अद्वैत आश्रम में भव्य भंडारा सम्पन्न प्रेमानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ
Other rajlokmedia
13 Aug 2025