LATEST NEWS

पूर्व राज्यपाल और किसान नेता सत्यपाल मलिक का निधन

Political
News Image

Post Views : 109

Other | 05 Aug 2025

नई दिल्ली। किसान हितों की प्रखर आवाज़ रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक ने दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे।

बागपत (यूपी) में जन्मे मलिक ने मेरठ विश्वविद्यालय से B.Sc और LLB किया। छात्र राजनीति से शुरुआत करने के बाद वे विधायक, सांसद और फिर राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने लोकदल, कांग्रेस, जनता दल, समाजवादी पार्टी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाई।

सत्यपाल मलिक बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

वे 2020–21 के किसान आंदोलन में किसानों के समर्थन में खुलकर बोले और सत्ता में रहते हुए भी किसानों की बात उठाने से कभी पीछे नहीं हटे।

उनके निधन पर राजनीतिक और किसान समुदाय में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उन्हें एक साहसी, स्पष्टवादी और किसान हितैषी नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।


Ashok saini

Related News