LATEST NEWS

27 अगस्त से गणेश धाम रालावास में दो दिवसीय मेले का आयोजन

मेला कमेटी का गठन
News Image

Post Views : 100

Other | 18 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा, 17 अगस्त।
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर 27 अगस्त से गणेश धाम रालावास में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री श्री 1008 श्री नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन संपन्न होगा। मेले को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल है।

बैठक में बनी रणनीति

मेले की सफल तैयारियों और सुचारू संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से मेला कमेटी का गठन किया गया।

मेला कमेटी के पदाधिकारी

कमेटी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. धर्मराज मीणा को सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल मीणा और बनवारी महावर को चुना गया। सचिव पद पर मुकेश कुमार मीणा और रमेश मीणा नियुक्त हुए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कजोड़ मल मीणा को दी गई।

प्रचार मंत्री के रूप में मीठालाल मीणा, हजारीलाल मीणा, दिनेश कुमार मीणा, गिर्राज प्रसाद मीणा, तूफान मीणा, अशोक कुमार बडनाई और रामकिशोर मीणा को शामिल किया गया है। संयोजक पद पर कन्हैया लाल मीणा, मुकेश कुमार मीणा, अर्जुन लाल बडनाई, धौलीराम मीणा, कानाराम मीणा, अशोक कुमार बडनाई और संतोष रालावास को जिम्मेदारी दी गई है।

संरक्षक मंडल

संरक्षक मंडल में भगवान पटेल, लालाराम, भागीरथ पटेल, सुखराम, ठंडी राम, रामजीलाल, तुलसीराम, हरसहाय, कालूराम, मीठालाल, अर्जुन मीणा, रमेश मीणा एवं महेंद्र को शामिल किया गया है।

श्रद्धालुओं में उत्साह

गणेश चतुर्थी पर आयोजित यह दो दिवसीय मेला धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी सुदृढ़ करता है। ग्रामीणों में मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह है और अनुमान है कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचकर गणेश भगवान का आशीर्वाद लेंगे।

Related News