LATEST NEWS

रामगढ़ पचवारा ब्लॉक स्तरीय बेटी ओलंपियाड 2025 का शुभारंभ

"बेटियाँ अब खेल मैदान में भी दिखाएँगी अपनी ताक़त"
News Image
News Image

Post Views : 95

Other | 23 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा, 23 अगस्त।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पचवारा के खेल मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेटी ओलंपियाड 2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन घनश्याम खटीक,विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ रामावतार मीना उपस्थित रहे। प्रतियोगिता प्रभारी श्री राम जांगिड़ और सह प्रभारी छाया अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकगण समारोह में मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद ओलंपियाड ध्वज का आरोहण हुआ और खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। अतिथियों ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएँ छात्राओं को खेलकूद में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। बालिकाएँ दो प्रमुख खेलों कबड्डी और वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाएँगी। आयोजन समिति ने बताया कि खेलों का आयोजन पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा ताकि हर बालिका को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले।
शुभारंभ दिवस पर बारिश के चलते मुकाबले नहीं हो पाए। आयोजन समिति ने बताया कि सभी खेलों का कार्यक्रम अब आगामी 25 और 26 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इन दोनों दिनों में कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न होंगे।

Related News