LATEST NEWS

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी: रालावास गणेश धाम में दो दिवसीय मेले की धूम, पूजन का श्रेष्ठ समय दोपहर 11:11 से 1:45 तक

श्री श्री 1008 श्री नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य होगा आयोजन
News Image
News Image

Post Views : 197

Other | 26 Aug 2025

रामगढ़ पचवारा, 26 अगस्त 2025
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणेश पूजन के लिए मध्याह्न काल 11:11 से 1:45 बजे तक सर्वोत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक लग्न 12:11 से 2:29 बजे तक, लाभ-अमृत चौघड़िया सुबह 6:08 से 9:18 बजे तक, शुभ चौघड़िया 10:53 से 12:28 बजे तक तथा चर-लाभ-अमृत चौघड़िया 3:38 से 6:49 बजे तक रहेगा।

इसी शुभ अवसर पर रालावास गणेश धाम में कल से दो दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा श्री श्री 1008 श्री नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला धार्मिक व सामाजिक उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा। मेले की तैयारियों के लिए बनी कमेटी में डॉ. धर्मराज मीणा अध्यक्ष, कन्हैयालाल मीणा व बनवारी महावर उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार मीणा व रमेश मीणा सचिव, कजोड़ मल मीणा कोषाध्यक्ष तथा मीठालाल मीणा प्रचार मंत्री बनाए गए।

वहीं संरक्षक मंडल में भगवान पटेल, लालाराम, भागीरथ पटेल, सुखराम, ठंडी राम, रामजीलाल, तुलसीराम, हरसहाय, कालूराम, मीठालाल, अर्जुन मीणा, रमेश मीणा और महेंद्र को शामिल किया गया है। मेले में भजन संध्या, पद दंगल और मीनावाटी गीत जैसे कार्यक्रम होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भव्य आयोजन में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, विधायक रामबिलास मीणा और पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में भाग लेकर गणेशजी के जयकारे लगाएंगे।

Related News