LATEST NEWS

तेजा दशमी पर क्षेत्र में धूमधाम, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

गीत के माध्यम से वाही वाही लूटी "राहुल गांधी या खचह मोदी_वोट_चोर_हो_गयो ...... यो"
News Image

Post Views : 59

Other | 03 Sep 2025

लालसोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को वीर तेजाजी महाराज के स्थानों पर तेजा दशमी के अवसर पर मेलों और भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान खटवा, टोडा ठेकला, टोडा गंगा, रामगढ़ पचवारा और डोब गांव में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के मंदिरों में जाकर मत्था टेका और मनौतियां मांगी। ग्रामीण कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर प्रांगण में जैसी परंपरागत झांकियां भी निकाली गईं। मीनावाटी गायक कलाकारों ने राजनीति पर भी गीत के माध्यम से वाही वाही लूटी "राहुल गांधी या खचह मोदी_वोट_चोर_हो_गयो ...... यो"
विष्णु मीना पिपली पातलवास,कानाराम थली, छोटेलाल, मुकेश थूण्या आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेले में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण कई बार अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं दुकानदारों और ग्रामीणों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया।

भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और जगह-जगह जाप्ता तैनात किया गया।

तेजा दशमी पर ग्रामीण अंचल में आस्था और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Related News