LATEST NEWS

पोस्ट विभाग की लापरवाही: बेटी का आधार कार्ड कचरे में फेंका, परिवार भटकता रहा दफ्तरों के चक्कर

लापरवाही से कचरे में फेंक दिया गया।
News Image
News Image

Post Views : 60

Other | 03 Sep 2025

रामगढ़ पचवारा।
डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही ने एक परिवार को हताश और आक्रोशित कर दिया। कस्बे की निवासी कृतिका सैनी का आधार कार्ड तैयार होने के बावजूद परिवार को लंबे समय तक डाकघर से यह कहकर टरकाया गया कि “कार्ड अभी आया ही नहीं।”

परिजन बार-बार डाकघर के चक्कर लगाते रहे, मगर अधिकारियों ने हर बार यही जवाब दिया कि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार जोर दिया तो बाद में पता चला कि आधार कार्ड विभाग की लापरवाही से कचरे में फेंक दिया गया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस दस्तावेज पर सरकारी योजनाओं, बैंक कार्यों और शिक्षा संबंधी सभी सुविधाएँ निर्भर करती हैं, उसे इतनी लापरवाही से फेंक देना बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है।

परिजनों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े

Related News